Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में खेत पर कब्ज़ा करने के लिए हथियार लहराता दिखा बदमाश, जबरन जुतवाया खेत

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 19 October, 2023
भागलपुर (बिहार) में एक बदमाश द्वारा खेत में हथियार लहराते हुए एक शख्स को धमकी देने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। खबर के मुताबिक, बदमाश एक किसान की 10-कट्ठा ज़मीन पर कब्ज़ा करने पहुंचा था और उसने जबरन खेत की ट्रैक्टर से जुताई भी करवाई। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।