बिहार में खेत में काम कर रहे 19-22 वर्षीय 3 युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
नवादा (बिहार) में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 4 युवक घायल हो गए। खबर के अनुसार, मृतकों की पहचान श्याम बिहारी (19), अजय कुमार (20) और मोनू कुमार (22) के रूप में हुई है जो घटना के वक्त खेत में काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


