Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा 3 महीने के अंदर धंसने लगा, दिखने लगा सरिया

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 20 July, 2023
बिहार के खगड़िया में गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा निर्माण कार्य के पूरे होने के 3 महीने के अंदर धंसने लगा। पुल की ऑनलाइन सामने आईं तस्वीरों में पुल का सरिया दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 244-मीटर लंबा नवनिर्मित पुल 2017 से बनना शुरू हुआ था और मार्च-अप्रैल 2023 से इस पर आवागमन चालू हुआ था।
read more at Twitter