Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में गैस एजेंसी के कर्मियों को बंधक बनाकर लूटा गया कैश, वीडियो आया सामने

short by अनिल कुमार / on Saturday, 9 September, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शुक्रवार की शाम को 8 हथियारबंद बदमाश एक गैस एजेंसी के 3 कर्मियों को बंधक बनाकर करीब ₹2 लाख कैश और उनके मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। एजेंसी के मालिक ने बताया कि पहले दो बदमाश गैस सिलिंडर लेने के बहाने आए थे। इस लूटपाट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।