Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में चलन से बाहर किए जाएंगे 15 वर्ष से पुराने सभी सरकारी वाहन

short by शिव / on Tuesday, 5 December, 2023
बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य सरकार के विभाग, बोर्ड और निगम समेत अन्य कार्यालयों के 15 वर्ष से पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं करने का फैसला किया। सरकार के मुताबिक, ऐसे वाहनों को चलन से बाहर करते हुए उनकी स्क्रैपिंग किए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। बकौल सरकार, इससे राज्य में वायु गुणवत्ता बेहतर होगी।