बिहार में छात्रा को संस्कृत में 77 के बजाए दिए गए 3 अंक; बीएसईबी पर लगा ₹2 लाख का जुर्माना
पटना हाईकोर्ट ने गलत रिज़ल्ट जारी करने पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से एक छात्रा को ₹2 लाख का मुआवज़ा और ₹25,000 मुकदमा खर्च देने को कहा है। दरअसल, मैट्रिक परीक्षा में छात्रा को संस्कृत में 77 की जगह 3 अंक देकर फेल बताया गया था जिसके बाद पढ़ाई छोड़ने के कारण उसके 2 साल बर्बाद हो गए।
read more at हिन्दुस्तान


