बिहार में ज़मीन के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचले गए 5 लोग, बुज़ुर्ग की हुई मौत
गोपालगंज (बिहार) में ज़मीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब 5-लोगों को स्कॉर्पियो से कुचल दिया जिसमें एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई है। वहीं, गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को ईंट-लाठी से क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक व आरोपी दोनों पट्टीदार हैं और 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
read more at हिन्दुस्तान


