Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ज़हरीली शराब से 50 मौतें होने के मामले में एनएचआरसी ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 16 December, 2022
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सारण (बिहार) ज़िले में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत होने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेजा है। आयोग ने चार सप्ताह के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने मामले के आरोपी आधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी।