Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जानवरों को खेत से दूर रखने के लिए लगे बिजली के तार की चपेट में आए मां-बेटे, हुई मौत

short by शिव / on Sunday, 19 November, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में जानवरों को खेतों से दूर रखने के लिए लगे बिजली के नंगे तारों की चपेट में आकर शनिवार को एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। इस दौरान उन्हें बचाने आया मृतका का पति भी घायल हो गया। वहीं, बिजली विभाग ने खेत के मालिक पर तार लगाने के लिए ₹60,000 का जुर्माना लगाया है।