बिहार में जारी जातीय जनगणना के खिलाफ याचिका पर एचसी में सुनवाई हुई पूरी, कल आएगा फैसला
पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जारी जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। हाईकोर्ट अब इस मामले में 4 मई को फैसला सुनाएगा। बिहार में जातीय जनगणना दो चरण में हो रही है जिस पर राज्य सरकार आकस्मिक निधि से ₹500 करोड़ खर्च कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


