बिहार में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया युवक, कहा- पकड़ुआ विवाह करवाना चाहते थे लोग
अररिया (बिहार) में रिश्तेदार के घर गए नीतीश नामक युवक को अर्धनग्न कर व उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया है। बकौल नीतीश, जबरन घर से ले गए लोग उसका 'पकड़ुआ विवाह' करवाना चाहते थे और इनकार करने पर उसके साथ बर्बरता की गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुताबिक, नीतीश एक छात्रा के साथ पकड़ा गया था।
read more at न्यूज़24 हिंदी


