Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जेडीयू के स्थानीय नेता को मारी गई गोली

short by अनिल कुमार / on Sunday, 18 February, 2024
नवादा (बिहार) में शनिवार शाम को जेडीयू के ज़िला सचिव अर्जुन यादव को 3 बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। यादव ने कहा कि फायरिंग करने वाले एक शख्स को वह पहचानते हैं। बकौल यादव, सरस्वती पूजा के कार्यक्रम से लौटते समय वह मोटर देखने अपने खेत गए थे।
read more at Public