बिहार में जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेऊर (बिहार) जेल में बंद बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोकामा से पूर्व विधायक अनंत पेट व किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और 3 दिन पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


