बिहार में टैंकर ने स्कूटर सवार को 25 मीटर तक घसीटा; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मोतिहारी (बिहार) के छतौनी में सोमवार को एक तेल टैंकर ने स्कूटर सवार को टक्कर मारने के बाद 25 मीटर तक घसीटा जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में रहता था और 12 दिन पहले ही घर आया था।
read more at हिन्दुस्तान


