बिहार में डिज़्नीलैंड मेले में टूटा झूला, गर्भवती महिला समेत 6 लोग हुए ज़ख्मी
सीतामढ़ी (बिहार) में डिज़्नीलैंड मेले में झूला टूटने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झूले की चेन टूटने से उस पर सवार कई लोग गिर गए और हादसे में गर्भवती महिला समेत 6 लोग ज़ख्मी हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मेले का मेन गेट बंद करवा दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


