बिहार में डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया लीक होने से करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत
वैशाली (बिहार) के हाजीपुर स्थित राज डेयरी फैक्ट्री में शनिवार रात अमोनिया गैस लीक होने से इलाके में करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम नंदन ने बताया, "एक मज़दूर की मौत हुई है...यहां 30-35 लोगों का इलाज जारी है।" डीएम यशपाल मीणा के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
read more at हिन्दुस्तान


