Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ड्राइवर को झपकी आने के बाद सामने से आ रहे ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर की मौत

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 27 June, 2023
पूर्णिया (बिहार) में एनएच-57 पर एक बस व ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइविंग के दौरान बस चालक को झपकी आ गई थी। बस दिल्ली से मालदा (पश्चिम बंगाल) जा रही थी।