बिहार में बाइक में टक्कर मारने के बाद तेज़ रफ्तार ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 9 लोगों की हुई मौत
कैमूर (बिहार) में रविवार देर शाम सड़क हादसे में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, जीटी रोड पर एक बाइक में टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई जहां एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। स्कॉर्पियों में सवार 8 लोग व 1 बाइक सवार की मौत हो गई है।
read more at हिन्दुस्तान


