बिहार में दिनदहाड़े बैंक से ₹11 लाख की लूट, फायरिंग करते हुए भागे बाइक सवार 6 अपराधी
बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े बैंक से ₹11 लाख की लूट की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की मोहम्मदपुर रामघाट शाखा में सोमवार को ग्राहक बनकर पहुंचे 6 अपराधियों ने गन पॉइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने भागते समय हवाई फायरिंग भी की।
read more at Twitter


