बिहार में दो बाइक की हुई टक्कर, रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत
भोजपुर (बिहार) में गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक सवार लोग रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


