बिहार में नकली सोना गिरवी रख ग्राहकों ने बैंक से लिया ₹3 करोड़ का लोन, 82 लोगों पर केस दर्ज
पटना (बिहार) में नकली सोना गिरवी रखकर कई ग्राहकों द्वारा एक बैंक से करीब ₹3 करोड़ का लोन लिए जाने का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर के मुताबिक, 6 महीने पहले एक गोल्ड वैल्यूअर ने फर्ज़ी सर्टिफिकेट बनाकर इन लोगों को लोन दिलवाया था। पुलिस के मुताबिक, मैनेजर ने गोल्ड वैल्यूअर समेत 82 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
read more at हिन्दुस्तान


