Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम नीतीश

short by शिव / on Wednesday, 3 January, 2024
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 जनवरी को गांधी मैदान (पटना) में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे बिहार से करीब 25,000 नवनियुक्त शिक्षकों को गांधी मैदान में बुलाया जाएगा और अलग-अलग ज़िलों में ज़िला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।