Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में नियोजित शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर सक्षमता परीक्षा का किया विरोध

short by अनिल कुमार / on Monday, 26 February, 2024
बिहार में नियोजित शिक्षकों ने एडमिट कार्ड जलाकर आज से शुरू हुई सक्षमता परीक्षा का विरोध किया है। बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सभी ज़िला मुख्यालयों में शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड जलाए। गौरतलब है, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने को लेकर 26 फरवरी से 6 मार्च तक सक्षमता परीक्षा आयोजित होगी।