बिहार में पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां, घटनास्थल की तस्वीरें आईं सामने
बक्सर (बिहार) में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास आनंद विहार (दिल्ली) से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतरी हैं। वहीं, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर (9771449971, 8905697493, 8306182542 7759070004) जारी किए हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
read more at Twitter


