Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पत्नी का अंतिम संस्कार करने श्मशान गया शख्स, मुखाग्नि देने से पहले लू लगने से हुई मौत

short by रौनक राज / on Friday, 16 June, 2023
बक्सर (बिहार) में पत्नी का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट गए रोहतास के शख्स को मुखाग्नि देने से पहले लू लग गई और इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए शख्स को पीएमसीएच रेफर किया था। इसके बाद शख्स के बेटे ने मां को मुखाग्नि दी।