बिहार में पत्नी से झगड़े के अगले दिन घर से निकले सहकारिता पदाधिकारी हुए लापता, केस दर्ज
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के सहकारिता पदाधिकारी विनोद कुमार 8 दिन से लापता हैं और मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पत्नी से झगड़े के एक दिन बाद बिना अपना मोबाइल लिए विनोद घर से निकले थे और तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पदाधिकारी की पत्नी ज़िला पुलिस बल में सिपाही के रूप में कार्यरत है।
read more at हिन्दुस्तान


