बिहार में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए कुख्यात अपराधी 'बैगन' की हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में माइक्रोफाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में आरोपी व कुख्यात अपराधी संतोष सहनी उर्फ बैगन की पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान संतोष समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था और एक कार्बाइन व दो पिस्तौल बरामद हुई थीं।
read more at Twitter


