Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पुलिस की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एएसआई की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 April, 2023
भागलपुर (बिहार) में मंगलवार को एक ट्रक ने पुलिस की कार को टक्कर मार दी जिसके चलते एक एएसआई की मौत हो गई जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मी घटना के वक्त कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक को भागलपुर की जेल में छोड़कर सीतामढ़ी लौट रहे थे। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं व ट्रक चालक फरार है।