Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पैर फिसलने से तालाब में गिरी बहन को बचाने गईं 2 बहनें भी डूबीं, तीनों की हुई मौत

short by अनिल कुमार / on Saturday, 19 August, 2023
बांका (बिहार) में तालाब में डूबने से एक चचेरी बहन समेत 3 बहनों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, लड़कियां तालाब किनारे घूमने गईं थी तभी 9 वर्षीय शिवानी कुमारी का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई जिसे बचाने के लिए 10 वर्षीय सिंपल कुमारी व 8 वर्षीय राजनंदनी कुमारी तालाब में कूद गईं।