बिहार में प्रेमी जोड़े ने भागकर मंदिर में की शादी, ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर काटे बाल
गया (बिहार) में 19 वर्षीय युवती और उसके प्रेमी को ग्रामीणों द्वारा पीटने, अर्द्धनग्न करने और उनके बाल काटने का मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक-युवती के बीच कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों ने बुधवार को भागकर मंदिर में शादी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


