बिहार में फ्लाइट लेट होने के चलते कार्यक्रम में देरी से पहुंचीं अक्षरा सिंह, बेकाबू हुई भीड़
भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह बुधवार को कथित तौर पर फ्लाइट लेट होने के चलते औरंगाबाद (बिहार) में एक कार्यक्रम में देरी से पहुंचीं जिसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) किया जबकि कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
read more at News18 हिंदी


