Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी से मिले सीपीआई(एमएल) के विधायक महबूब आलम

short by अनिल कुमार / on Saturday, 10 February, 2024
बिहार विधानसभा में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी हलचल के बीच शनिवार को विपक्षी दल सीपीआई(एमएल) के विधायक महबूब आलम ने पटना में 'हम' संस्थापक जीतन राम मांझी से मुलाकात की। एनडीए में शामिल मांझी ने शुक्रवार को कहा था, "मैं गरीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता।"