बिहार में बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए नैशनल लेवल फुटबॉलर के गले में मारा गया चाकू, हुई मौत
बिहार के बेतिया में शुक्रवार को बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए शाहिद नामक 18 वर्षीय युवक को चाकू मार दिया गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लड़के एक बच्चे को पीट रहे थे जिसे बचाने गए शाहिद के गले में लड़कों ने चाकू मार दिया। गौरतलब है कि शाहिद नैशनल लेवल फुटबॉलर था।
read more at ABP न्यूज़


