बिहार में बीएमपी जवान की सिर में गोली मारकर की गई हत्या, दुर्गा पूजा की छुट्टी पर आया था घर
मुंगेर (बिहार) में सोमवार को बदमाशों ने बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के जवान अमन कुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल परिजन, दुर्गा पूजा की छुट्टी लेकर घर आया जवान सब्ज़ी लेने बाज़ार गया था तभी उसे गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।
read more at हिन्दुस्तान


