बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सीएम नीतीश व तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज
बिहार में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व ज़िम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है। गौरतलब है, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती देवी ने मामले में विभिन्न धाराओं में सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
read more at हिन्दुस्तान


