बिहार में बीपीएससी पेपर लीक मामले में बीडीओ समेत 4 लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस ने बीपीएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में बड़हरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुंवर सिंह कॉलेज (आरा) में गुप्ता एग्ज़ाम सेंटर मजिस्ट्रेट थे। बीपीएससी ने रविवार को हुई यह परीक्षा रद्द कर दी थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
read more at हिन्दुस्तान


