बिहार में बैंक लूटने पहुंचे हथियारबंद 3 बदमाशों से भिड़ीं 2 महिला कॉन्स्टेबल, लूट को किया विफल
हाजीपुर (बिहार) में एक बैंक को लूटने पहुंचे 3 हथियारबंद बदमाशों से 2 महिला पुलिसकर्मी भिड़ गईं जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ पूछे जाने पर बदमाश पुलिसकर्मियों पर रिवॉल्वर तानते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का मुकाबला करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिस पर तीनों बदमाश वहां से भाग गए।
read more at abp न्यूज़


