Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बैंककर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने शाखा से लूटे ₹27 लाख, गार्ड को मारी गोली

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 22 June, 2023
बिहार के शिवहर स्थित पिपराही थाना क्षेत्र में बाइक से आए 5 बदमाशों ने गुरुवार को बंदूक की नोक पर बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबाकला शाखा से ₹27 लाख लूट लिए। बकौल रिपोर्ट, अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर घायल किया और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया था। बकौल पुलिस, आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।