बिहार में ब्यूटी पार्लर में घुसकर की गई संचालिका की हत्या, 24 बार चाकू से किया गया वार
नवादा (बिहार) में शुक्रवार को दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर बदमाशों ने चाकू से 24 बार वार कर श्वेता कुमारी नामक पार्लर संचालिका की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


