Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में भगवान हनुमान की मूर्ति की गई खंडित, पुलिस ने कहा- असामाजिक तत्वों का काम है

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 9 November, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के सकरा वाजिद में बुधवार रात को एक झोपड़ी में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित पाई गई जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने कहा, "यह स्थल विवादित है।" थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने कहा, "प्रथम दृष्टया लगता है कि घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है।"