बिहार में भीषण ठंड को लेकर 26 ज़िलों में कल के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट
बिहार के 26 ज़िलों में गुरुवार के लिए भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुज़फ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर और रोहतास शामिल हैं। वहीं, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
read more at IMD


