बिहार में भीड़ ने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से लूटे ₹3 लाख, ऑफिस में लगाई आग
सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' को लेकर बिहार में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच भीड़ ने आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से करीब ₹3 लाख कैश लूट लिया। टिकट काउंटर इंचार्ज अवध बिहारी ने कहा, "हम यात्रियों को टिकट दे रहे थे कि अचानक...भीड़ ने पथराव किया और...ऑफिस में आग लगा दी।" बकौल अवध, भीड़ में 100-200 लोग थे।
read more at जनसत्ता


