बिहार में महिला दारोगा ने वर्दी में ऑन ड्यूटी बनाईं रील्स, एसपी ने दिए जांच के आदेश
मुंगेर (बिहार) की एसआई पूजा वर्मा ने ड्यूटी के दौरान वर्दी व सरकारी हथियार के साथ रील्स बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। इंस्टाग्राम पर पूजा के 6 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।
read more at Times Now नवभारत


