Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में महिला ने बेटियों को ज़हर देकर की खुदकुशी, पति को नहीं जाने देना चाहती थी दूसरे शहर

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 13 September, 2023
औरंगाबाद (बिहार) के ओबरा में मंगलवार दोपहर सितारा परवीन नामक महिला ने अपनी दो बेटियों (3 साल व 15 माह) को ज़हर देने के बाद खुद भी ज़हर खा लिया जिससे तीनों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, सितारा पति को काम के लिए दूसरे शहर नहीं जाने देना चाहती थी और इस बात पर दोनों में बहस होती थी।