बिहार में महिला विधायक ने पीएमसीएच के दो डॉक्टरों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
पटना (बिहार) में कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के दो डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बकौल कुमारी, उनके अंगरक्षकों ने चिकित्सकों से रास्ते से हटने को कहा था जिसपर डॉक्टरों ने कहा, "आप किसकी इजाज़त से अंदर आ गईं।" कुमारी ने उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है।
read more at ABP न्यूज़


