बिहार में मुज़फ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस घूमने वाले बच्चों के लिए शुरू हुई पाठशाला
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में रेल पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन पर लावारिस घूमने वाले बच्चों के लिए पाठशाला की शुरुआत की। बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की शुरुआत करने को लेकर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा, "हम बच्चों का स्कूलों में दाखिला भी कराएंगे।" बच्चों को पुलिस द्वारा बैग व कॉपी-किताब भी मुहैया कराई गई।
read more at दिप्रिंट


