बिहार में मुहर्रम का जुलूस देखने गई लड़की को उठाकर ले गए बदमाशों ने किया उसका गैंगरेप
अररिया (बिहार) में एक 17-वर्षीय लड़की का 2 बदमाशों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उसकी बेटी मुहर्रम का जुलूस देखने गई थी जहां 2 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और खोजबीन करने पर वह पास के खेत में नग्न अवस्था में मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


