Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में युवक ने अपने अपहरण की रची साज़िश, गेमिंग ऐप बनाने को लेकर परिवार से मांगे ₹1 लाख

short by अनिल कुमार / on Monday, 6 November, 2023
नालंदा (बिहार) में एक 21-वर्षीय युवक को अपने अपहरण की साज़िश रचने और परिवार से फिरौती मांगने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, युवक एक गेमिंग ऐप बनाना चाहता था और उसे पैसों की ज़रूरत थी इसलिए उसने परिवार को फोन कर कहा, "तुम्हारे बेटे को हमने किडनैप कर लिया है। अगर बेटा चाहिए तो ₹1 लाख तैयार रखना।"