Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में रक्सौल से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 3 July 2022
बिहार के पूर्वी चंपारण के भेलवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में आग लग गई। ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एएनआई के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर आग बुझाने भेज दिया गया है।