बिहार में रिहायशी इलाके में घुसा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, किया गया रेस्क्यू
पश्चिम चंपारण (बिहार) में जंगल से निकलकर शनिवार शाम को रिहायशी इलाके में पहुंचे करीब 12 फीट लंबे किंग कोबरा को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। लगभग 18 किलोग्राम वज़नी इस सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग के 8 लोगों को 2 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
read more at News18 हिंदी


